ज्योंती। न्याय पंचायत ज्योति देहात विकासखंड कुरावली पर बृहस्पतिवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर की जगतमाला 100, 200 मीटर दौड़ और ऊंचीकूद में प्रथम स्थान पाकर चैंपियन बनीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ कुरावली प्रदीप यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट स्कूल ज्योति के शिवा ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मनोना के अश्वनी ने द्वितीय स्थान पाया।
बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगला बरी की जाह्नवी ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर की लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगला बरी के आलोक प्रथम, प्राथमिक विद्यालय किचौरा का कन्हैया द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर की शाहिना बानो प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर की आरजू दूसरे स्थान पर रही।
जूनियर वर्ग लंबीकूद बालक वर्ग में मानवेंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय परम कुटी ने प्रथम, राज चौहान उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर ने द्वितीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर की जगतमाला ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोना की मोहिनी ने द्वितीय स्थान पाया। 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर की जगतमाला ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोना की मोहनी ने द्वितीय स्थान पाया।
ऊंचीकूद बालक वर्ग में राज चौहान उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर ने प्रथम, मानवेंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय परम कुटी ने द्वितीय स्थान पया। बालिका वर्ग में जगतमाला उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर ने प्रथम, श्वेता उच्च प्राथमिक विद्यालय परमकुटी ने द्वितीय स्थान पया। प्रतियोगिता में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व अध्यक्ष संतोष बाबू प्राथमिक शिक्षक उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, ब्लॉक मंत्री राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र माथुर, पूर्व एनपीआरसी नेम सिंह यादव, मनोज दीक्षित, उमेश यादव ,प्रेम सिंह ,अंजू देवी पुष्पा रानी आदि मौजूद रहे।