फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लगातार हो रहे चालान, फिर भी नहीं संभल रहे लोग

Wed, 11 Oct 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस के द्वारा वाहनों पर जातिसूचक, संप्रदायसूचक चित्र एवं पद सूचक लिखावट व स्टीकर न हटाने पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन लोग अभी भी नहीं संभल रहे। बुधवार को 138 वाहनों के चालान यातायात पुलिस के द्वारा किए गए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन है कि किसी भी वाहन पर जाति, संप्रदाय आदि के स्टीकर नहीं लगाए जा सकते। इसके बावजूद लोग इन नियमों की अव्हेलना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेलमेट व सीट बैल्ट के लोग वाहन चला रहे हैं। बुलट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर भी नहीं हटवाए जा रहे। जबकि यातायात विभाग इन बिंदुओं पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस का यह अभियान पूरे माह चलेगा। लोग यातायात के नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, सीट बैल्ट लगाएं और वाहनों पर जातिसूचक, संप्रदायसूचक चित्र व स्टीकर हटवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें