पिनाहट। थाना मंसूखपूरा क्षेत्र में बालू से भरे ट्रक का थाना पुलिस ने चालान कर दिया। चालान लापरवाही ट्रक चलाने के लिए हुआ है। राजाखेड़ा मार्ग थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नगर गांव के पास शुक्रवार की सुबह पिनाहट की तरफ से जा रहे बालू से भरे ट्रक को थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और उप जिला अधिकारी बाह को मामले में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार दयानंद पोरुष ने गाड़ी के संबंधित सभी कागजों की जांच की, जो की सही पाए गए। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है बालू से भरा ट्रक लापरवाही से चालक चला रहा था, जिस पर उसका चालान किया गया है। संवाद