फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सवारी ढोने में ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित तीन वाहनों का चालान

Sun, 03 Mar 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ट्रैक्टर ट्राली ही नहीं लोडरटेंपो, मेटाडोर सहित अन्य लोडर वाहनों में भी वाहन चालक सवारियों को बैठाकर यात्रा कर रहा हैं। हादसों के बाद भी लोग जागरूक नहीं दिख रहे हैं। एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन वाहनों का चालान किया और लोडर वाहन चालकों को सवारियां न बैठाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कछला रोड पर एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें लोडर वाहन चालकों को रोक कर उन्हें सवारियों लोडर वाहनों में न बैठाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि लोडर वाहनों का विभाग पंजीकरण माल को ढोने के लिए किया जाता है। लोडर वाहन की बनवाट भी उसी के अनुसार होती है। लोडर वाहनों और ट्रैक्टर ट्रालियाें से यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। आए दिन ही हादसा होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक ट्रैक्टर ट्राली के हादसे में 24 लोगाें की मौत हो गई। उन्होंने वाहन चालकों और लोगों को लोडर वाहन से सफर न करने के लिए जागरूक किया। चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड और यात्रियों को लोडर वाहनों में यात्रा करा रहे वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें