फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : चामुंडा मंदिर में तैयारियां शुरू

Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर पर चैत्र  नवरात्र को लेकर दुकान सजाता दुकानदार ।
विज्ञापन
कासगंज। शहर के माता चामुंडा मंदिर में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री सहित अन्य सामानों की दुकानें भी सज गई हैं। नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। श्रद्धालु आगामी नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में साफ सफाई के साथ रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। शहर के चामुंडा माता मंदिर पर चैत्र नवरात्र में नौ दिनों तक मेले का भी आयोजन होता है। वहीं, पथवारी मंदिर, काली मंदिर में भी तैयारियां जारी हैं। चामुंडा मंदिर के मेला ग्राउंड में दुकानदार अपनी दुकानों को संवारने में लगे हैं। खेल-खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा मनोरंजन के लिए झूला आदि लगाए जा रहे हैं। चामुंडा मंदिर के पुजारी विकास का कहना है कि चैत्र नवरात्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला लगेगा। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें