फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेयरमैन की ननद डेंगू पॉजिटिव, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 22 Aug 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन की ननद डेंगू पॉजिटिव, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

-जिले में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर की चेयरमैन संगीता गुप्ता की ननद और भाजपा ब्रजक्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता की बहन अर्चना एंंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव निकली हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी कन्फर्म जांच के लिए एलाइजा टेस्ट के लिए नमूना लिया गया है।
जिले में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। सोमवार को जहां जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जाम नगर गुजरात से आई एक महिला को डेंगू पॉजिटिव होने पर भर्ती कराया गया था। मंगलवार को शहर की चेयरमैन संगीता गुप्ता की ननद अर्चना गुप्ता को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। यहां डेंगू की संभावना पर उनकी एंटीजन जांच कराई गई। एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कन्फर्म जांच के लिए सीएमएस के निर्देश के बाद अर्चना की कन्फर्म जांच के लिए एलाइजा टेस्ट कराया गया है। इसकी रिपोर्ट बुधवार को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में दो अन्य मरीज भी ऐसे पहुंचे जो एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें