फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान की जमीन पर चेयरमैन प्रतिनिधि करा रहे कब्जा

Mon, 18 Mar 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को एडीएम से मुलाकात की। किसान नेताओं ने कहा कि कस्बा बरनाहल में चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता किसान बनवारी लाल की संकमणि जमीन पर जबरन पार्क बनाकर कब्जा कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यदि किसान की जमीन से कब्जा नहीं रोका गया तो वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भाकियू के प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने एडीएम से मुलाकात कर बताया कि बरनाहल कस्बे में डालूपुर रोड पर बनवारी लाल और उनके परिवार के किसानों की चार बीघा जमीन है। बगल में ही नगर पालिका की साढ़े चार बीघा जमीन मौजूद है। जिस पर नगर पालिका का पहले से ही कब्जा है। यहां नगर पालिका का नलकूप लगा हुआ है और पौधरोपण भी है। लेकिन चेयरमैन प्रतिनिधि किसानों की चार बीघा जमीन पर अवैध रूप से पार्क का निर्माण कराना चाहते हैं। पूर्व में इसकी शिकायत की गई थी तब काम रुकवा दिया गया था। लेकिन अब चेयरमैन प्रतिनिधि फिर से कब्जा कर रहे हैं। एडीएम ने किसानों की शिकायत पर एसडीएम करहल नीरज दुबे और पूर्व एसडीएम गोपाल शर्मा को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

एडीएम से मिलने वालों में किसान नेता राजा ठाकुर, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र शाक्य, शिवराज सिंह राजपूत, राजेश राजपूत, नेत्रपाल गौतम, राधेश्याम शाक्य, संजीव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें