फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: भरगैन में पथराव व फायरिंग के मामले में चेयमैन ने कराई रिपोर्ट दर्ज

सार

बता दें कि कस्बा भरगैन में नगर पंचायत चेयरमैन जैतून बानो के पति पूर्व चेयरमैन नफीस 23 अगस्त को अपने घर से अपने भट्टों पर जा रहे थे। नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है कि रास्ते में आसिफ, उमर, अहसान, जब्बार, अकरम, शमसुुल, सोनू, इंतकाब, पप्पू, संजू, अब्दुल, अनीस, जमीर, मसूद आदि निवासी मोहल्ला हसन थोक सहित अन्य 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि भरगैन की नगर पंचायत चेयरमैन ने पुलिस को थाना समाधान दिवस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। कस्बा भरगैन में 20 दिन पूर्व फायरिंग एवं पथराव के मामले में नगर पंचायत चेयरमैन ने कस्बे के ही 15 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पूर्व दूसरे पक्ष ने चेयरमैन के पति पूर्व चेयरमैन सपा नेता एवं अन्य लोगों पर फायरिंग व पथराव का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा भरगैन में नगर पंचायत चेयरमैन जैतून बानो के पति पूर्व चेयरमैन नफीस 23 अगस्त को अपने घर से अपने भट्टों पर जा रहे थे। नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है कि रास्ते में आसिफ, उमर, अहसान, जब्बार, अकरम, शमसुुल, सोनू, इंतकाब, पप्पू, संजू, अब्दुल, अनीस, जमीर, मसूद आदि निवासी मोहल्ला हसन थोक सहित अन्य 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। उन पर पथराव करते हुए फायरिंग की। जिसमें उनके पति पूर्व चेयरमैन नफीस बाल - बाल बच गए। उनकी चीख पुकार पर उनके पक्ष के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसी मामले में दूसरे पक्ष के जब्बार खां ने पहले पूर्व चेयरमैन नफीस सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके है। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि भरगैन की नगर पंचायत चेयरमैन ने पुलिस को थाना समाधान दिवस में शिकायत दी। उनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें