फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में बनेंगे केंद्र

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश में होने वाली पुलिस की भर्ती के लिए जिले में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए 56 विद्यालय चिन्हित किए हैं। इनके प्रधानाचार्यों से परीक्षा के लिए आवश्यक उपलब्ध संसाधनों का विवरण मांगा गया है।प्रदेश में आरक्षी पुलिस भर्ती के 80 हजार पदों को भरने के लिए 11 फरवरी एवं 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके निकटतम स्थान पर परीक्षा में शामिल कराने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। परीक्षा के लिए जिले में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। पुलिस महानिदेशक (पुलिस भर्ती) ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा के लिए उपलब्ध परीक्षा केंद्रों का विवरण मांगा है। परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले केंद्र की 11 फरवरी एवं 18 फरवरी को उपलब्धता की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है। जिससे समय से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें