गंजडुंडवारा। नगला भगना के फौजी श्यामलाल ललिता देवी जूनियर हाईस्कूल में हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाने वाले कवि व लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती मनाई गई। वहीं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अनिल राठौर ने बताया कि भारतेंदु हरिश्चन्द्र आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं में देश की गरीबी, पराधीनता, शासकों के अमानवीय शोषण का चित्रण को साहित्य का लक्ष्य बनाया। छात्रा आकृति शाक्य, प्रज्ञा, तनमय ने रचनाकार भारतेंदु हरिश्चंद्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अभिव्यक्ति दी। इस दौरान कल्पना शाक्य, रीता सक्सेना, अनिल राठौर, आनंद शाक्य, खुशी राठौर आदि मौजूद रहे।