फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ों की कटाई पर सीईसी ने तलब किए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड, आगरा कॉलेज, नॉर्मल स्कूल परिसर, रहनकलां, मथुरा समेत जगहों पर पेड़ों की कटाई की शिकायतों पर सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी ने दस अफसरों को 9 जनवरी को तलब किया है। सीईसी के सचिव ने कहा है कि नई दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति के न्यायालय कक्ष में सुबह 11.30 बजे टीटीजेड चेयरमैन, एडीए उपाध्यक्ष, मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डीएम मथुरा, आगरा कॉलेज प्राचार्य, सिंचाई विभाग के अभियंता, डीएफओ मथुरा समेत दस विभागों के अधिकारियों को दस्तावेजों के साथ आना होगा। सीईसी इससे पहले भी अफसरों को तलब कर चुकी है और उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें