आगरा। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) के सदस्य अंजन कुमार मोहंती मंगलवार को ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सर्वोच्च न्यायालय के जुलाई में पारित आदेशों के अनुपालन के लिए बुलाई गई है। इसमें प्रदूषण मुक्त औद्योगिक गतिविधियों और टीटीजेड में 441 नए उद्योगों की मंजूरी की समीक्षा होगी। इसके बाद 23 सितंबर को मोहंती पावरग्रिड और आगरा मेट्रो परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसमें पेड़ कटान और उनके बदले पौधरोपण से जुड़े स्थलों का जायजा लिया जाएगा।