फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकानों पर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 26 Sep 2024 06:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य पदार्थों में अखाद्य व गंदी वस्तुओं को मिलाने के मामले सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है। अब होटल, ढाबा व जूस सहित अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को अब अनिवार्य रूप से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। इसके साथ ही इसकी फुटेज भी सुरक्षित रखनी होगी।देश के विभिन्न हिस्सों में थूक लगाकर रोटी बनाने, फलों पर मूत्र छिड़कने, जूस में मूत्र मिलाने के वीडियो वायरल होने के मामलों को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने इसे गंभीरता से लिया है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग चौकसी बढ़ाएगा। इसके तहत होटल और ढाबा संचालकों, जूस विक्रेताओं सहित अन्य खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। कैमरे ग्राहकों के बैठने के स्थान, रसोईघर सहित ऐसे स्थानों पर लगाने होंगे जहां से मिलावट पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों को तैयार करते व सर्विस करते समय मास्क, हैंड ग्लब्स, हैंड कवर आदि का प्रयोग करना होगा। अपशिष्ट पदार्थों के लिए ढक्कन युक्त डस्टबिन का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें