फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिढ़पुरा में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई जिसमें कस्बे की प्रमुख समस्या एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई बैठक में पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कस्बे का विकास किया जाएगा। बिना भेदभ्राव के कार्य होंगे। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसकोे बोर्ड पूरी ईमानदारी से निभाएगा। बैठक में डॉ बीआर अंबेडकर पार्क व तालाब का सुंदरीकरण करवाने, पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट लगवाने, खराब हैंडपंप को ठीक कराने, नगर में स्ट्रीट लाइट नए हैडपंप, लगवाने, पूरे नगर में कूड़ेदान की व्यवस्था करवाने एवं इंटरलॉक करवाना पूरे नगर में नाले की साफ सफाई करवाने, शौचालय की साफ सफाई टूटे नाले नालियां की मरम्म्त आदि के प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार शुक्ला, सभासद रचना देवी, सोहिल कुमार, कुमकुम गुप्ता, प्रवीन वर्मा, वाहिद सैफी, आरती शर्मा, अकील अहमद, इरसाद, दवसुम, शैलेंद्र राठौर, ओमदत्त लोधी,नितिन गुप्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें