फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहनपुरा मटर मंडी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 27 Dec 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा मटर मंडी में जनवरी से हरी मटरफली की आवक बढ़ने के साथ ही कासगंज-मथुरा मार्ग पर जाम की समस्या भी बढ़ेगी।इसके मद्देनजर बुधवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंडी क्षेत्र निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम से बचने के उपायों पर चर्चा की। तय हुआ कि मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मोहनपुरा की मटर मंडी पूरी तरह से खुले में संचालित होती है। लेनदेन भी खुले में बैठकर होता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा का मुद्दा अहम है। सुरक्षा की दृष्टि से मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इस संबंध में मटर कारोबारियों से वार्ता की गई। प्रशासन अब रोडवेज की बसों के रूट डायवर्जन पर भी विचार करेगा। छोटे वाहनों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी जिससे लोगों को उनकी वजह से जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि स्थितियों को समझने के लिए निरीक्षण किया गया है, फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। सभी परिस्थितियों का आकलन करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। अभी उन्होंने बताया कि जनवरी से शुरू होकर यह सीजन मार्च तक चलेगा। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें