फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहनपुरा मटर मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 14 Jan 2024 02:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा मटरमंडी में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। जिससे मंडी में लोगों की गतिविधियों पर लोगों की नजर रखी जा सके। इसके लिए पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मटर मंडी के कारोबारियों से बातचीत की एवं जाम की समस्या के हल पर बात की। एसपी ने मटर मंडी क्षेत्र का भ्रमण भी किया। मटर कारोबारियों ने एसपी को बताया कि मटर का सीजन चलने पर सड़क पर जाम लग जाता है। जिसके लिए अतिरिक्त पुलिसब ल की आवश्यकता है। एसपी ने कहा कि पुलिस की उपलब्धता मंडी में रहेगी, लेकिन इसके लिए व्यापारियों, किसानों का सहयोग आवश्यक है। वे सड़क पर वाहन खड़े नहीं करें। जिससे यातायात बाधित हो। उन्होंने कहा कि जन सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें