फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव वाले इलाकों में सीसी, बाजारों में बनेगी हॉट मिक्स सड़क

Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के जर्जरहाल मार्गों से अब शीघ्र छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आगामी 10 दिनों में सड़कों की सूरत बदलने की पालिका की प्लानिंग है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। पहले चरण में सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि आगामी 10 दिनों में बाजारों की मुख्य सड़कों के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नालियों के सहारे सीसी सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण सड़क का निर्माण रुका पड़ा था। अब चुनाव आचार संहिता हट चुकी है तो निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चुनाव से पूर्व ही टेंडर की प्रक्रिया कर ली गई थी। निर्माणदायी संस्था निर्माण के लिए हॉट मिक्स मशीन, कोलतार, लेबर आदि का प्रबंध कर लिया है। अब सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि सोरों गेट अग्रवाल धर्मशाला से आंबेडकर तिराहे तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा क्योंकि इस इलाके में जलभराव होता है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लोग सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों को हटा लें। जिससे निर्माण में किसी तरह की बाधा न रहे और अच्छी गुणवत्ता की सड़क का निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण में गडढ़े भरने का काम शुरू किया गया है। जिससे सड़क के गड्ढे अच्छी तरह से भर जाएं और निर्माण प्रक्रिया में कोई कच्चापन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें