फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को होगी

Thu, 11 Jul 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए एक केंद्र निर्धारित किया गया है। इस केंद्र पर दसवीं एवं बारहवीं के 482 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाफल घोषित करने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे थे। जिले में संचालित सीबीएसई के दसवीं के 276 एवं बारहवीं के 206 छात्र-छात्राओं ने कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। बोर्ड से इन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा के लिए सेठ एमआर जयपुरिया पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक निर्धारित किया गया है। हाईस्कूल व इंटर दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा एक साथ होंगी। परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य शिव कुमार गौतम ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें