फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Toppers 2022: आगरा में 12वीं टॉपर आयुष करना चाहते हैं इंजीनियरिंग, दिया ये संदेश

Sat, 23 Jul 2022 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
आयुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में पहली बार जिले के टॉपर (शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के आयुष बघेल) के हिस्से में 500 में से 499 (99.80 फीसदी) अंक आए हैं। चार विषयों में पूर्णांक (100 में से 100) प्राप्त किए हैं। इससे पहले वर्ष 2020 में डीपीएस की अदिति गुप्ता ने 498 (99.60 फीसदी) अंक प्राप्त किए थे। 

आर्थिक संकट के बीच आयुष ने आत्मबल बनाए रखा  

आयुष के पिता देवेंद्र सिंह टैक्सी ड्राइवर और मां भावना गृहिणी हैं। देवेंद्र सिंह टूरिस्ट गाड़ी चलाते हैं। कोरोना काल में उनके सामने बेटे की फीस जमा करने का संकट था। छोटा बेटा कक्षा नौ में पढ़ रहा है। घर के खर्चों में कटौती कर वह बेटों को पढ़ा रहे हैं। आर्थिक समस्याओं के बीच आयुष ने अपना आत्मबल बनाए रखा। पूरी लगन के साथ मेहनत की। स्कूल और कोचिंग के अलावा वह ढाई घंटे सेल्फ स्टडी को देते थे। आयुष कक्षा 10वीं में 98.6 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर थे। वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने जेईई मेंस में पहले प्रयास में ही 99.69 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।  

विज्ञापन


संदेश : शिक्षक जो पढ़ाएं और जो बताएं, उस पर अमल करें। पढ़ाई पूरे मनोयोग के साथ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें