फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Toppers 2022: आगरा के 12वीं में सेकेंड टॉपर्स से जानें सफलता का मंत्र, देखें वीडियो

Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
आदित्य गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की इंटरमीडिएट में 99.40 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर काबिज सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आदित्य गौतम का कहना है कि घर पर छह से सात घंटे नियमित पढ़ाई की। एनसीईआरटी की किताबें पढ़ीं। सीबीएसई की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर को हल किया। जेईई मेंस में पहले प्रयास में 99.70 परसेंटाइल प्राप्त किया है। आईआईटी में दाखिला चाहते हैं। सपना आईएएस बनने का है। 10वीं की परीक्षा में भी जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में 151 वीं रैंक प्राप्त की थी। आदित्य के पिता अशोक कुमार गौतम एमएसएमई में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर तैनात हैं, मां रेनू गौतम गृहिणी हैं। 

संदेश: विद्यार्थी सभी विषयों के बीच संतुलन बनाकर पढ़ाई करें। सभी विषयों को महत्व देना जरूरी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें