फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जोधपुर सुपरफास्ट की चपेट में आए मवेशी, दो मरे और 6 घायल

Mon, 09 Feb 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। चिकसाना-अछनेरा रेलवे लाइन के फाटक संख्या 20 पर शनिवार की रात जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो मवेशी मर गए। 6 घायल हो गए। हादसे की सूचना रात करीब 10 बजे एक किसान ने विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष आरके इंदौलिया को दी गई। जानकारी होते ही विहिप नेता और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से घायल मवेशियों का उपचार कराया। मरे मवेशियों को बुल्डोजर मंगाकर दफन कराया गया। विहिप नेता ने कहा कि आए दिन रेलवे ट्रैक और हाईवे पर मवेशी हादसे का शिकार होते रहते हैं। उन्होंने सरकार से मवेशियों की सुरक्षा के स्थाई इंतजाम किए जाने की मांग की। मौके पर भूदेव शर्मा, योगेश मुखिया, संतोष, कुलदीप पंडित, मूलचंद, राजेश ठाकुर और भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें