फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने में गोवंशों का डेरा, कहीं सड़क पर डाल रहे घेरा

Wed, 05 Apr 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश अब खेतों और सड़कों से होते हुए सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गए हैं। सरकारी कार्यालयों में ही गोवंशों का डेरा जमा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी बड़े पैमाने पर जिले में छुट्टा गोवंश लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी द्वारा छुट्टा गोवंशों को संरक्षित करने का अल्टीमेटम पहले ही समाप्त हो चुका है। वहीं अब दूसरी बार अधिकारियों को मौका दिया गया है। इसके लिए नोडल अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में अब तक छुट्टा गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अधिशासी अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर गोवंशों को संरक्षित करने के लिए अभियान चलाया जाता है। लेकिन स्वयं जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं देते हैं। इसी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दृश्य एक:
थाना औंछा परिसर।
-छुट्टा गोवंशों से निजात दिलाने तो दूर की बात है उल्टा सरकारी कार्यालय ही ठिकाना बनते जा रहे हैं। बुधवार को औंछा थाना परिसर में ही करीब दो दर्जन गोवंश बैठे नजर आए। लेकिन इन गोवंंशों को गोशाला भेजने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।

दृश्य दो:

सिरसागंज रोड, मैनपुरी।
-किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही छुट्टा गोवंश सड़क हादसों का भी बड़ा कारण बन रहे हैं। बुधवार को शहर के सिरसागंज रोड पर गांव लालपुर के पास छुट्टा गोवंश पूरी सड़क पर लाइन बनाकर चल रहे थे। रात में यही गोवंश वाहनों से टकरा जाते हैं।
विज्ञापन


-सभी अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को गोवंशों को संरक्षित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए लगातार अभियान जारी है। जल्द ही शत प्रतिशत संरक्षित कर दिया जाएगा।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें