फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मजदूरों को दीं जातिसूचक गालियां, पीटा

Tue, 01 Aug 2023 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों को दीं जातिसूचक गालियां, पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



भोगांव। गांव नगला कुआं में खेत की जोताई कर रहे मजदूर जब खाना खाने जा रहे थे। तब खेत के मालिक ने उन्हें जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उक्त घटना के बाद पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआं निवासी अनुसूचित जाति के शिवम कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने साथी अवनीश, अनिल, विवेक और गुलशन के साथ देवीपुर में महेश चंद्र के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। कुछ देर काम करने के बाद भूख लगने लगी। वह साथियों के साथ खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी महेश चंद्र ने जातिसूचक गालियां देते हुए धान की रोपाई करने की बात कही। गाली गलौज करने से मना किया तो महेश चंद्र, राघव यादव, माधव यादव ने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिल कर उन्हें लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें