फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटे युवक से नकदी मोबाइल लूटा

Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कोतवाली में युवक से लूट की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड पर शनिवार की रात कानपुर से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौटे एक छात्र से दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। शिकायत के बाद चौकी पुलिस ने दोनों बदमाश गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचा और कुछ ही देर में बिना कुछ कहे चला गया। पुलिस लूट की इस घटना को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र निवासी एक युवक शनिवार की रात कानपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के बाद ज्योंती तिराहा के पास उतरा था। वह घर जाने के बजाए आगरा रोड पर अपने एक रिश्तेदार के यहां आ रहा था। इस दौरान रास्ते में दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उस से एक हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। शिकायत मिलने के बाद आगरा गेट चौकी पुलिस ने दोनों बदमाशों को मोबाइल नकदी सहित पकड़ लिया। इसके बाद चौकी पर मामले को निपटाने को लेकर कोशिशें शुरू हो गईं। रविवार को पीडि़त युवक कोतवाली पहुंचा और चौकी इंचार्ज से मिला। इसके बाद वे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पीड़ित बाहर आया और बिना कुछ बताए बाइक पर बैठकर चला गया। जब इस बारे में चौकी इंचार्ज रामकिशन से जानकारी ली तो बताया कि युवक मोबाइल और नकदी लेकर चला गया है। उसने कोई तहरीर भी नहीं दी है। पता चला है कि चौकी पुलिस ने लूट के मामले को रफा दफा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें