फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैतपुर में घर से नगदी-जेवर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 25 Aug 2025 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और 60 हजार रुपये नगद और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। मकान मालिक श्रीकृष्ण खटीक ने बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोरों ने पीछे से घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। सोमवार सुबह बारिश होने पर परिवार के लोग नीचे आए तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। चोर चार कंगन, झुमकी, चांदी की करधनी, तीन अंगूठी और 60 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। इधर, घटना की सूचना पर थाना पुलिस आई। घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर के अनुसार चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें