फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के कौशल नगर 20 बीघा कृपालपुरा में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के आभूषण व नकदी की पार कर दी गई। पीड़ित में थाने में तहरीर दी। फतेहाबाद के गढ़ी सावराय निवासी रामवीर सिंह ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बेटी का मकान कौशल नगर 20 बीघा कृपालपुरा में बना है। बेटी लगभग 4 महीने से दिल्ली रह रही है तथा बृहस्पतिवार दोपहर वह किसी काम से ट्रैक्टर लेकर बाहर गए थे। तभी चोरों की ओर से मकान के ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी का तोड़कर उसमें रखी करधनी व चांदी की पायल व 3000 रुपये नकदी को अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। जब में शाम को काम करके अपने घर ट्रैक्टर लेकर लौटा तो घर के ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। पीड़ित की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।