फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर से 10 लाख के नकदी-गहने चोरी

Thu, 26 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य के नगला डामर में चोरों ने चार दिन पूर्व चाेरी की वारदात की। चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगला डामर निवासी इंद्रपाल 22 अक्तूबर को कहीं गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी व बहन मौजूद थी। रात में उनके घर में चोरी हो गई। घर में घुसे चोरों ने घर की अलमारी, बक्से सभी खंगाल डाले। दो बक्से चोर अपने साथ ले गए। जब इंद्रपाल रात लगभग 2.45 बजे वापस आए तो घर का दरवाजा खुला देखा। यह देखकर वह सन्न रह गए। घर के अंदर जाकर देखा तो बक्से, अलमारी सब खुले पडे थे। उन्होंने पत्नी और बहन का आवाज लगाई। जब वे जागे तो भी घर में बिखरा पड़ा सामान देख दंग रह गए। सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। बाद में बक्से घर के पीछे के हिस्से में खुले पड़े मिले। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चाेरों ने घर से 2.50 लाख रुपये, लगभग 8 लाख रुपये के गहने चोरी किए हैं। पुलिस को मामले की तहरीर दी। जांच करने के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। वहीं घर में हुई चोरी की घटना से गांववालों में भी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें