फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तमंचे से डराकर कर अधिवक्ता से लूटी नकदी और चेन

Fri, 17 May 2024 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला न्यायालय के अधिवक्ता के साथ बुधवार की रात बाइक सवार आरोपी ने तमंचे के बल पर 4500 रुपये नकदी एवं सोने की चेन लूट ली। अधिवक्ता ने मामले में सीओ सदर अजीत चौहान से मिलकर तहरीर दी और मामला दर्ज कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

घटना के शिकार अधिवक्ता लालू प्रसाद यादव निवासी ग्राम किनावा ने बताया कि ढोलना-किनावा के बीच बंबा की पुलिया पर आरोपी लुटेरे दीपू निवासी ग्राम बढ़वारी एक अज्ञात आरोपी के साथ पल्सर गाड़ी पर था। उन्होंने अधिवक्ता की गाड़ी रोक ली और तमंचे के बल पर गले में पड़ी सोने की चेन व 4500 रुपये की नकदी लूट ली। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सीओ ने अधिवक्ता को मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें