फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मध्यस्थता से 30 सितंबर तक निपटाए जाएंगे मुकदमे

Tue, 12 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता से 30 सितंबर तक चलाए जाने वाले अभियान में मुकदमे निपटाए जाएंगे। इनमें वैवाहिक, दुर्घटना संबंधी, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा संबंधी, बेदखली संबंधी, भूमि अधिग्रहण संबंधी, शमनीय आपराधिक मामले, उपयुक्त सिविल के मामलों को मध्यस्थता के लिए शामिल किया गया है। इसके लिए पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नियमित रूप से चिन्हित किए गए मुकदमों की सुनवाई होगी। पक्षकार अधिक जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें