फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 8 स्थानों पर मिली विद्युत चोरी के मामले

Wed, 11 Oct 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। विद्युत चेकिंग अभियान में 8 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। आरोपियों खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की करवाई की गई हैं। इसमें 5 घरेलु विद्युत कनेक्शनों को काॅमर्शियल में परिवर्तित भी किया गया। वहीं 15 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ निर्मल वर्मा व जेई सुबोध चौहान ने टीम के साथ नगर में चेकिंग और बकाया वसूली अभियान चलाया। टीम ने 70 हजार रुपये की वसूली की। जेई सुबोध चौहान के नेतृत्व में कस्बा के ददवारा, सहावर रोड, एटा रोड, कालेज रोड, राजीव नगर, जवाहर नगर, इन्द्रानगर में चेकिंग की गई। बड़े 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और छोटे बकाएदारों को शीघ्र बकाया जमा कराए जाने के लिए कहा गया। जेई सुबोध चौहान ने बताया कि कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में लाइन लाॅस रोकने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान जारी हैं। उन्होंने लोगों से समय पर बिल अदा करने की अपील की। इस मौके पर विनोद वर्मा, आशू यादव, संजीव यादव, सर्वेश कुमार, नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें