फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीजल की खरीद-बिक्री के मामले में केस दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीजल की खरीद, बिक्री के लेनदेन से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला पेट्रोल पंप संचालक एवं व्यापारी नेता व ट्रांसपोर्टर के बीच चल रहा है। ट्रांसपोर्टर की ओर से न्यायालय के आदेश पर पेट्रोल पंप संचालक, व्यापारी नेता व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार साहू निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने अपने प्रभाव के चलते कूटरचित डीजल बिक्री की रसीद बना ली और उन पर बकाया निकाल दिया गया। उनके गिरे हुए चेक मिलने पर उनका दुरुपयोग कर लिया। उन्होंने बताया कि डीजल का बकाया उन्होंने गलत तरीके से दर्शा दिया और चेक कूटरचित कैश मीमो बनाकर चेक का दुरुपयोग किया है। उन्होंने व्यापारी नेता सतीश गुप्ता, पेट्रोल पंप संचालिका व दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। वहीं इस मामले में व्यापारी नेता सतीश गुप्ता ने बताया कि मधुसूदन फ्यूल प्वाइंट के नाम से उनका पेट्रोल पंप है। उनके पेट्रोल पंप से राहुल साहू व उनके पिता पोशाकी लाल निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी ने अपने वाहनों में 56 लाख से अधिक रुपये का डीजल भरवाया था। काफी समय तक डीजल का भुगतान नहीं किया। बाद में बैंक के चेक प्रदान किए और बंद खाते के चेक दे दिए। जिससे चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने पर उन्होंने 138 एनआईए एक्ट में वाद दायर किया। उन्होंने कहा कि बकाया धनराशि हड़पने की नीयत से दबाव बनाया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें