फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सदर विधायक के भतीजे पर हमले के मामले में केस दर्ज

Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधायक के भतीजे पर तीन दिन हुए जानलेवा हमले की घटना में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियेां को नामजद किया गया है। जबकि 5 अज्ञात हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर विधायक के पुत्र ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन



बताया गया कि विधायक का भतीजा दुष्यंत निवासी नगला भंडारी 7 जुलाई को जिला अस्पताल से अपने गांव जा रहा था। तभी देर रात्रि अथैया पेट्रोल पंप पर उसने अपनी कार में डीजल डलवाया। इसी दौरान आरोपियों ने दुष्यंत पर हमला बोल दिया जिसमें दुष्यंत के गंभीर चोटें आ गईं। यह हमला लोहे की रोड हॉकी आदि से किया गया। आरोपी राजकुमार, अरुण प्रताप सिंह, पवन को इस मामले में नामजद किया गया है जबकि 5 हमलावर अज्ञात बताए गए हैं। ढोलना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें