फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को अगवा करने के मामले में केस दर्ज, एक नामजद

Sat, 01 Apr 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र से एक युवती को अगवा किए जाने के मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी को दिए है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को युवती शौच करने के लिए करने के लिए गई। लेकिन व वापस घर नहीं आयी। काफी देर बाद भी युवती के वापस न होने पर उसके परिवार के लोग परेशान हो गए। साथ ही परिवार के सदस्य उसकी तलाश शुरु कर दिए। हर संभावित स्थान पर परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान उन्हें जानकारी हुई कि गांव का ही सुमित उसे अगवा कर ले गया है। पिता ने आरोपी के परिजनों से इस संबंध में बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकाला। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ युवती को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती के बरामदगी के प्रयास सर्विलांस की मदद लेकर कर रही है। शीघ्र ही युवती की बरामदगी की जाएगी। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें