मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के घर पर जनवेद का आना-जाना था। नौ जनवरी को आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया, पीड़िता की मां ने जब थाने में शिकायत की तो आरोपी 12 जनवरी को किशोरी को घर के पास छोड़ गया। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे नोएडा के सेक्टर 62 में किराए पर लेकर रहा। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दबाव बढ़ता देख तीन दिन बाद उसे छोड़ गया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता की मां ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को जनवेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अगवा और दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विमल और जोया को सहयोगी बताया गया है।