फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंची से हमला करने के मामले में केस दर्ज, भतीजा नामजद

Sat, 22 Apr 2023 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के मोहल्ला जय जयराम में दो भाइयों पर कैंची से प्रहार कर जानलेवा हमला किया गया। हमले में दोनो भाई गंभीर रुप से घायल हुए। घायलों ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें भतीजे को नामजद किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जय जयराम मोहल्ला निवासी अनिल व अशोक का मकान को लेकर भतीजे दीपक से कहासुनी हो गई। इस दौरान भतीजे ने दोनों पर कैंची से हमला कर दिया। इस दौरान अनिल और अशोक दोनों गंभीर हुए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाबत अशोक के दामाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दीपक को नामजद किया गया। आरोप लगाया गया कि उनका भतीजा उनकी हत्या कर मकान को हड़पना चाहता है। पुलिस सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें