फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग करने के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा में दो दिन पहले दो दुकानों पर रसोई गैस की अवैध रिफलिंग के मामले में आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने दोनों मामलोंं में सिढ़पुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आपूर्ति विभाग की टीम ने धुमरी मार्ग पर काली माता मंदिर के निकट 23 फरवरी को छापामार कार्रवाई की थी। छापे के दौरान टीम ने कारोबारी श्रीपाल की दुकान पर अवैध रिफलिंग का मामला पकड़ा। टीम ने मौके से घरेलू गैस के 29 भरे एवं 19 खाली सिलिंडर बरामद किए। वहीं 5 रिफलिंग, पाइप आदि मिले। पूछतांछ में गैस एजेंसियों से 1080 रुपये में खरीदकर 1120 रुपये में बिक्री करने की जानकारी कारोबारी ने दी। क्रय विक्रय संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन

कारोबारी बल्लू मिश्रा की दुकान पर अवैध रिफलिंग का मामाला पकड़ा। दुकान से घरेलू गैस के 5 सिलिंडर मिले। जिसमें 3 भरे हुए व 2 खाली सिलिंडर शामिल थे। इसके अलावा 2 रिफलिंग मशीन भी बरामद हुई। दुकान पर अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिला। दोनों कारोबारियों को गैस सिलिंडर की अवैध खरीदफरोख्त, अवैध रिफलिंग का दोषी पाया गया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें