फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सब-रजिस्ट्रार सहित सात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गढ़का में एक महिला ने जमीन के पुराने फर्जी बैनामा प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार, लेखपाल सहित सभी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़का की महिला सम्मो द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार, सम्मो अपने पिता की एकमात्र संतान है। इसलिए वह अपने पति व बच्चों के साथ अपने पिता के साथ ही रहकर उनकी सेवा कर रही थीं। पिता ने मकान व भूमि सम्मो के नाम कर दी। वर्ष 1997 में पिता की मृत्यु के बाद वह इन पर काबिज हो गई। सम्मो का कहना है कि उसने अपनी भूमि गांव गढ़का के मंसूर व मंजूर को पट्टे पर दे दी। मंजूर की मृत्यु के बाद उसका पुत्र जलील खेती करने लगा। जब सम्मो ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए इस भूमि को बेचने का प्रयास किया तो जलील खां व मंसूर ने इस खेत को सुखविंदर का बताते हुए खेत वापस देने से इन्कार कर दिया। सम्मो का आरोप है कि जमीन का फर्जी बैनामा वर्ष 2007 में करा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर फर्जी बैनामा प्रकरण में तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार, तत्कालीन लेखपाल, मंसूर खां, जलील खां, सुखविंदर, हरविंदर सिंह, अनूप सिंह के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें