कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में चार आरोपियों ने चार लोगों की मारपीट कर दी। घटना में दो लोगों का हाथ टूट गया। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के ग्राम किरामई निवासी जगदीश ने बताया कि 30 नवंबर को वह अकेला अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही सुखवीर, हरिशचंद्र, सोवेंद्र और भूरे सिंह ने उससे गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात - घूसों लाठी - डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जगदीश ने चीख पुकार की। आवाज सुनकर बचाने आए जगदीश के पुत्र जितेंद्र, योगेंद्र और धर्मेंद्र को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना में चारों के गंभीर चोटें आईं। जगदीश और योगेंद्र का हाथ टूट गया। जगदीश ने रविवार को सोरोंजी कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।