कासगंज। थाना ढोलना अंतर्गत गांव घिनौना में एक युवक की 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने युवक के 3 ससुरालीजन सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव घिनौना निवासी राहुल 11 जून को लापता हो गया था। परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिर 14 जून को उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के मरने का कारण गला घोंट कर मारा जाना आया था। इसके बाद इस मामले में युवक के पिता गिरीशचंद ने ससुरालीजन राजेंद्र सिंह, संजय, राहुल निवासीगण नीवलपुर थाना पटियाली कासगंज और पुष्पेंद्र निवासी नगला खैर थाना ढोलना के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रविवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।