कासगंज। जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पांच ऐसे ट्रैक्टर ट्रॉली व एक लोडर ट्रैक्टर को खनन अधिकारी ने कब्जे में लिया है। जिनके द्वारा ट्रैक्टर संचालक अवैध खनन का कार्य कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से मिट्टी का खनन किया जा रहा था।खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर ट्रॉली एवं लोडर ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खनन अधिकारी का आरोप है कि कलियानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। खनन अधिकारी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर संचालकों का पता उनके पंजीयन नंबर के माध्यम से लगाया जा रहा है। खनन अधिकारी ने बताया कि कई बार अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई की गई।