फिरौती नहीं लेनदेन का निकला मामला
दोनों पक्ष के बीच समझौते के बाद मामला रफादफा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। मोहल्ला सुजरई निवासी दो फेरीवालों को अगवा कर ले जाने और सात लाख रुपये फिरौती लेकर छोड़ने का मामला पुलिस जांच में पैसों के लेनदेन का निकला। मामला 65 हजार रुपये लेनदेन का निकला। दोनों पक्ष के बीच समझौते के बाद मामला रफादफा हो गया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुजरई निवासी सतीश चंद्र और पप्पू ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि वह लोग मध्य प्रदेश के नौगांव की वीरेंद्र कॉलोनी में रह कर कपड़े की फेरी लगाते हैं। उन्हें स्कार्पियो सवार पांच लोग अगवा कर ले गए थे। उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। सतीश की पत्नी से आगरा में 7 लाख रुपये नकद, 15 हजार रुपये खाते में लिए गए। उनकी जेब में रखी 30 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली गई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने मुक्त किया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अपहरण और फिरौती की घटना झूठी साबित हुई। बताया कि स्कॉर्पियो स्वामी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो मामला 65 हजार रुपये के लेनदेन का निकला। रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट की गई थी। दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया है।