फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगवा किया , पिता ने दो खिलाफ कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से खेत पर गई किशोरी लापता हो गई। खोजबीन के बाद पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित पिता ने दो लोगों को नामजद कर उन पर पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। दर्ज मामले में पिता का नामजद आरोपियों पर नकदी, आभूषण भी साथ ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते बुधवार की सुबह घर से खेत की तरफ गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के वापस न लौटने पर पिता और परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे। इस दौरान पता चला कि किशोरी को गांव निवासी दूसरे समुदाय के मोहम्मद नवी और मुकीम अगवा करके अपने साथ ले गए है। इस पर पीड़ित पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पिता ने दोनों को नामजद कर आरोप लगाया कि दोनों ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर साथ ले गए है। आरोपियों के बहकावे में आकर किशोरी घर से आभूषण के साथ 25 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सहावर दीप कुमार पंत ने सुन्नगढ़ी के थाना प्रभारी अवनीत कुमार को शीघ्र ही किशोरी को बरामद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें