फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान पर अवैध कब्जा करने के मामले में तीन पर केस

Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव बसंत नगर में मकान पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है। बसंत नगर गांव निवासी किरन देवी का आरोप है कि गांव के ही छत्रपाल, राहुल एवं विवेक मकान के आधा हिस्सा पर कब्जा किया है। अब वह उसे घर से निकालने के लिए धमकी दे रहे हैं। इसी के चलते आरोपी कि 11 अगस्त की शाम उसके घर पर लाठी डंडे लेकर घुस आए और मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने चीख पुकार की तो उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए। जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें