फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत ने खुदाई कर पानी रोका, दुरुस्त होगी सड़क, केंजरा मार्ग की सड़क कटने एवं पानी बहने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। केंजरा मार्ग की सड़क सन्नपुरा गांव पर कटने एवं पानी बहने से पैदा हुए हादसे के खतरे की ओर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में जिम्मेदारों का ध्यान खींचा था। केंजरा मार्ग की सड़क कटी, बह रहा पानी शीर्षित खबर के प्रकाशन के साथ ही ब्लॉक प्रशासन ने सड़क पर बहने वाले पानी को रोकने के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदवा दिया है। पानी सड़क पर नहीं बहेगा। पीडब्ल्यूडी के जेई गंतेश कुमार ने बताया कि सड़क दुरुस्त करने के निर्देश अनुबंधकर्ता को दिए हैं। पानी हटते ही सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने बाह केंजरा मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने एवं पानी बहने से हादसे का खतरा पैदा हो गया था। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने सड़क के गड्ढों की ओर जिम्मेदारों का ध्यान खींचते हुए जनहित में दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें