फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव कन्हूपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी की ओर से गांव के ही लोगों पर घर से ले जाने का आरोप लगाया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेतत्रेक गांव कन्हूपुर कन्हूपुर निवासी राजू राठौर की 26 फरवरी की शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम मृतक की पत्नी रूबी राठौर ने तहरीर दी। बताया कि 26 फरवरी की शाम गांव के अवधेश कठेरिया, विशाल कठेरिया, संतोष निवासी कन्हूपुर, छोटा, रमेश निवासी चौकोना और दो अन्य लोग पति को घर से लेकर गए थे। एक घंटे बाद जब पति घर लौटे तो नाक से खून बह रहा था। इसके कुछ देर बाद राजू की मौत हो गई थी। पुलिस ने नामजद सहित सभी छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें