मैनपुरी। गांव छिनकौरा निवासी मुख्य आरक्षी के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज कराया गया है। बेवर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में गांव छिनकौरा निवासी कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि वह चार जून को छुट्टी लेकर गांव आए थे। पांच जून को सुरेश चंद्र के घर शरबत बांटे जाने के कार्यक्रम में गए थे। वहां मौजूद धर्मेंद्र उर्फ टिंकू, अमन कुमार, अवधेश, अमित निवासी नगला कलू ने उनकी पिटाई की। राइफल से उन पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।