फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ की तहरीर पर छह झोलाछाप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर/भोगांव। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। एसीएमओ की रिपोर्ट पर सीएमओ ने भोगांव और बेवर में छह झोलाछापों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह की तहरीर पर थाना बेवर में बेवर के मोहल्ला चमनगंज में क्लीनिक संचालित करने वाले जलालुद्दीन, कस्बे की ऑटो मंडी में क्लीनिक संचालित कर रहे हसीन, ग्राम खजुरिया में क्लीनिक संचालन कर रहे सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
जलालुद्दीन के यहां 17 मार्च को सीएमओ ने निरीक्षण किया था। मौके पर पंजीकरण नहीं था, न ही कोई योग्य चिकित्सक पाया गया। मेडिकल डिस्पोजल के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। हसीन और सिद्दीकी के यहां भी यही स्थिति यही मिली थी। सभी बिना किसी दस्तावेज के प्रैक्टिस कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। शनिवार रविवार की रात पुलिस ने डाक से प्राप्त सीएमओ के पत्र पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव में मार्च माह में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान छाछा निवासी हजारा, छाछा निवासी रजिया और परतापुर निवासी राजू सिद्दीकी अनाधिकृत रूप से क्लीनिक संचालित करते पाए गए थे। नोडल अधिकारियों द्वारा जब जांच की गयी तो उपरोक्त तीनों क्लीनिक चलाने वाले लोगों द्वारा चिकित्सा करने का कोई वैधानिक प्रमाण पत्र नही दिखाया जा सका और न ही क्लीनिक पर कोई योग्य चिकित्सक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें