फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान को गोली मारने के मामले में 5 पर केस दर्ज

Fri, 21 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के पांच दिन पूर्व क्षेत्र के एक किसान को खेत पर काम करते समय गोली मारकर घायल कर दिया गया। मामले में किसान की पत्नी ने 5 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम मिढ़ौल निवासी ओमकार 16 अप्रैल को खेत पर गेहूं एकत्रित कर रहे थे। उसी समय ओम प्रकाश, पुष्पेंद्र, अगन लाल एवं दो अन्य खेत पर पहुंच गए। आरोपियों ने ओमकार से कहासुनी की। उसकी पत्नी का आरोप है कि ओम प्रकाश ने उसके पति पर फायर कर दिया। गोली उसके पति ओमकार के पेट में लगी। उसे अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ अस्पताल चले गए। बृहस्पतिवार को पत्नी रिंकी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें