फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन में 5 पर केस दर्ज, तीन ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। थाना बमरौली कटारा पुलिस ने समोगर घाट पर अवैध खनन मेें तीन ट्रॉली को जब्त किया। मामले में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि यमुना नदी के समोगर घाट पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खनन कर रहे लोग ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर ले भागे। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी एसडीएम सदर संदीप राजपूत और खनन विभाग को दी। मामले में पुलिस ने अनिल कुमार, होरीलाल, रामू, मनीष और महिपाल सभी निवासी ग्राम समोगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ खनन विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें