कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के मामले में पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी बरामदगी के प्रयास भी कर रही है।
पटियाली क्षेत्र के एक गांव से बीते 15 मार्च की दोपहर किशोरी लापता हो गई। परेशान परिजन उसकी तलाश किए। इस दौरान पिता को पता चला कि अज्ञात लोग किशोरी को अगवा करके साथ ले गए है। मामले में पिता ने किशोरी के अगवा किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। पिता ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।